News.129
हरिद्वार/श्यामपुर, 31 जुलाई।पवित्र कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को अभेद बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस की सतर्कता से कांवड़ मेले की सुरक्षा के बीच किसी भी संभावित अप्रिय घटना की आशंका को समय रहते विफल कर दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना श्यामपुर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार जांच कर रही थी। इसी दौरान 30 जुलाई को पुरानी हरिद्वारी रोड स्थित बाहरपीली गांव के पास पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली।तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पूछताछ में उसकी पहचान साहिल पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम धनपुरा (पानी की टंकी के पास), थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई।आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्जबरामदगी के आधार पर थाना श्यामपुर में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 87/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कांवड़ मेले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ीहरिद्वार में लाखों कांवड़ियों के आगमन को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार चेकिंग, गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है ताकि मेले के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। श्यामपुर पुलिस की यह कार्रवाई कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
बरामदगीएक अवैध तमंचा .315 बोरएक जिंदा कारतूस .315 बोरस्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (काला रंग, बिना नंबर प्लेट)गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमअ0उ0नि0 रविन्द्र गौड़कांस्टेबल संदीप रावतकांस्टेबल गम्भीर सिंह