सीएम धामी के आह्वान के बाद सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर निगम का बड़ा एक्शन, टीम से भिड़े व्यापारी,

News 129हरिद्वार, 30 जुलाई।

हरिद्वार नगर निगम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को बड़ा बाजार स्थित ठंडा कुआं क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान एक जनरल स्टोर से प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक की चटाइयां बरामद की गईं। कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया, जिसके चलते पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार घाट क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक चटाइयों एवं अन्य सिंगल यूज़ प्लास्टिक की बिक्री की जांच के दौरान सप्लाई का स्रोत तलाशते हुए न्यू चड्ढा जनरल स्टोर को चिन्हित किया गया था। इसी आधार पर गुरुवार को दुकान पर छापेमारी की गई, जहां से प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री बरामद हुई।

कार्रवाई रोकने का प्रयास, पुलिस ने संभाला मोर्चानगर निगम टीम जब प्रतिबंधित सामग्री को जब्त करने और चालानी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर रही थी, तभी संबंधित व्यापारी एवं उनके समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया और कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया गया।

मौके पर चालान नहीं, नोटिस के बाद होगी कार्रवाई विरोध की स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने मौके पर चालान करने के बजाय संबंधित व्यापारी को नोटिस जारी कर नियमानुसार चालानी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

नगर निगम की चेतावनीनगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये अधिकारी रहे मौजूदइस कार्रवाई के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, पुलिस बल एवं नगर निगम की टीम मौजूद रही।