उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे सिकंदर कलेर का शव देहरादून के एक होटल में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सिकंदर कलेर बुधवार को जाखन स्थित एक होटल में रुका था। आज सुबह उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल कर्मचारियों ने अंदर जाकर देखा तो सिकंदर कलेर अचेत अवस्था में पड़ा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकता है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल सिकंदर से मिलने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। वहीं होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
Related Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री खिलाडी प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ हुआ
मुख्यमंत्री खिलाडी प्रोत्साहन योजना ब्यूरो।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी…
एनकाउंटर: सिपाही की आंख फोड़ने वाले बदमाश का एनकाउंटर, लगी दो गोलियां, दूसरा फरार
विकास कुमार। बहादराबाद के नहर पटरी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 50000 का…
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का अभिनंदन किया
ब्यूरो। शनिवार को ओ.एन.जी.सी. सभागार में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी के सम्मान में उत्तराखण्ड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा…
