14 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पिता ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार

NSG:-NEWS129 पिरान कलियर।

कोतवाली पिरान कलियर क्षेत्र के रहमतपुर निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी बीते 15 जून 2026 से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार किशोरी बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी और तब से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिवार ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है और परिजन बेटी की सकुशल वापसी की आस लगाए बैठे हैं।परिजनों ने बताया कि लापता किशोरी का रंग सांवला, कद लगभग साढ़े चार फीट है। घर से निकलते समय उसने आसमानी रंग का सलवार-सूट और काले रंग का बेग साथ लिया हुआ था। पिता का कहना है कि बेटी के अचानक लापता होने से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और उसका कोई भी पता नहीं चल पा रहा है।

सूचना देने वालों से अपील यदि किसी व्यक्ति को उक्त किशोरी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो मानवता के नाते तत्काल उसके परिजनों या नजदीकी पुलिस को सूचित करें। आपकी एक छोटी-सी सूचना एक परेशान पिता को उसकी बेटी से मिला सकती है। सूचना देने वाले कृपया इस मोबाइल नंबर पर संपर्क करें – 9058032546। शाहिद