📰 NSG NEWS 129
हरिद्वार/श्यामपुर।मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर दो पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹4.55 लाख नकद, एक लग्जरी एंडेवर कार, आईफोन 17 प्रो मैक्स तथा तंत्र-मंत्र में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है।
यूट्यूब पर ‘AGHORA’ बनकर बिछाते थे ठगी का जाल आरोपियों ने “AGHORA” नाम से यूट्यूब चैनल बना रखा था, जिस पर तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ और कथित चमत्कारों के वीडियो डालकर लोगों का विश्वास जीतते थे। इसके बाद पारिवारिक समस्याओं, भूत-प्रेत, ऊपरी बाधा और अन्य परेशानियों का समाधान करने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लेते थे।
हरियाणा के व्यक्ति से ₹4.60 लाख की ठगी हरियाणा निवासी विनोद कुमार को चंडी देवी मंदिर के पास विशेष पूजा कराने के नाम पर बुलाया गया। आरोपियों ने लाल धागे से बंधा मिट्टी का मटका देकर मंत्र जाप करने को कहा और नकदी से भरा बैग अपनी कार में रखवा लिया। पूजा का सामान लाने का बहाना बनाकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस की फुर्ती, 12 घंटे में दबोचा पूरा गिरोह घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने नाकाबंदी, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। माइनिंग चेक पोस्ट चिड़ियापुर के पास से दो पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामदगी₹4,55,000 नकद सफेद एंडेवर कार (UK17D-2527)आईफोन 17 प्रो मैक्सतंत्र-मंत्र में इस्तेमाल किया गया मिट्टी का मटका, पीला कपड़ा, रोली और कलावा पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासाप्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से लोगों को अंधविश्वास में फंसाकर पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों रुपये और आभूषण ठगते थे। पुलिस अब अन्य राज्यों में इनके नेटवर्क और वारदातों की भी जांच कर रही है।
हरिद्वार पुलिस की आमजन से अपीलकिसी भी फर्जी बाबा, तांत्रिक, सोशल मीडिया चैनल या चमत्कार का दावा करने वाले व्यक्ति के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति तंत्र-मंत्र या अंधविश्वास के नाम पर धन की मांग करता है तो तुरंत डायल-112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।संदेश”अंधविश्वास नहीं, जागरूकता अपनाइए।चमत्कार के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान रहिए।आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।”