हनीमून बना बवाल! दूल्हे ने पूरे परिवार संग किया सफर, नाराज़ दुल्हन ने मांगा तलाक..

NSG-news129

मेरठ। शादी के बाद हर जोड़ा कुछ खास पल एक-दूसरे के साथ बिताने का सपना देखता है, लेकिन मेरठ से सामने आए एक अनोखे मामले ने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक नवविवाहिता ने अपने पति से सिर्फ इसलिए तलाक मांग लिया क्योंकि उसे शादी के बाद पति के साथ अकेले समय बिताने का मौका ही नहीं मिला।

वेबसाइट पर हुई थी मुलाकात, फिर रचाई शादी जानकारी के अनुसार युवक और युवती की मुलाकात एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ी, प्यार हुआ और दोनों परिवारों की सहमति से शादी संपन्न हो गई। लेकिन शादी के बाद शुरू हुई परेशानियों ने रिश्ते में दरार पैदा कर दी।

हनीमून पर भी साथ गया पूरा परिवार-दुल्हन का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष हर समय उसके आसपास मौजूद रहता था। इतना ही नहीं, जब पति-पत्नी हनीमून पर गए तो उनके साथ सास, ससुर, देवर और ननद भी पहुंच गए। ऐसे में नवविवाहित जोड़े को एक-दूसरे के साथ निजी समय बिताने का अवसर नहीं मिला।

पति-पत्नी के बीच बढ़ने लगा तनाव हनीमून के दौरान ही पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दुल्हन का कहना है कि ससुराल वालों के लगातार हस्तक्षेप से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। घर लौटने के बाद भी हालात नहीं सुधरे और विवाद लगातार बढ़ता गया।

परामर्श केंद्र पहुंचा मामला मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद परिवार परामर्श केंद्र में भेजा गया। यहां दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। दुल्हन ने साफ कहा कि उसे शादी के बाद पति के साथ पर्याप्त समय नहीं मिला, जबकि पति का कहना है कि उसने परिवार को खुश रखने की नीयत से सभी को साथ ले जाने का फैसला किया था और उसे अपनी गलती नहीं लगती।

अब तलाक की दहलीज पर रिश्ता कई दौर की काउंसलिंग के बावजूद दोनों के बीच सहमति नहीं बन सकी। दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी हुई है और अब मामला तलाक तक पहुंच गया है। यह अनोखा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।