कलियर दरगाह परिसर से 7 माह का मासूम चोरी, हड़कंप

पिरान कलियर। विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर से रविवार शाम 7 माह के मासूम बच्चे के चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस ने तत्काल बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

दरगाह मस्जिद के आंगन से गायब हुआ मासूमपीड़िता रजिया खातून ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे उनका बेटा मोहम्मद अली दरगाह मस्जिद के आंगन में एक परिचित के पास लेटा हुआ था। इसी दौरान परिचित को झपकी लग गई और अज्ञात व्यक्ति मासूम को उठाकर फरार हो गया।

आंख खुलने पर बच्चा गायब मिला।परिवार का रो-रोकर बुरा हालबच्चे के अचानक लापता होने से परिजन सदमे में हैं। परिवार ने बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस-सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दरगाह परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है।

दरगाह जैसे भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थल से दिनदहाड़े मासूम के चोरी होने की घटना के बाद जायरीनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि बच्चे की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।