ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 संदिग्ध युवक हिरासत में

NSG:-news129

ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 संदिग्ध युवक हिरासत में

पिरान कलियर। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस लगातार आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को पुलिस टीम ने कस्बा कलियर एवं दरगाह क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान दरगाह क्षेत्र में घूम रहे 10 युवकों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ के बाद सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, उपनिरीक्षक विशाखा असवाल, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, कांस्टेबल प्रकाश मनराल तथा कांस्टेबल सुबोध कुमार शामिल रहे।