मजनुओं को जाल में फंसा रही हसीनाओं पर पुलिस का छापा ; बीच सड़क अश्लील इशारे करना पड़ा भारी”

अतीक साबरी:-

पिरान कलियर (हरिद्वार): विश्व प्रसिद्ध पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र की मर्यादा को तार-तार करने वाली महिलाओं पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने बाजार में सरेआम अश्लीलता फैलाने और राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए विवाद कर रही तीन महिलाओं समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।​

बाजार में सज रही थी महफिल, टोकने पर हुआ हंगामा-जानकारी के मुताबिक, कलियर बाजार में परि गेस्ट हाउस के सामने कुछ महिलाएं सड़क पर आने-जाने वाले जायरीनों और स्थानीय लोगों को अश्लील इशारों से अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान महिलाओं के बीच आपसी वर्चस्व और काम को लेकर मतभेद हो गया, जिससे सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। गाली-गलौज और बीच सड़क पर हो रहे इस तमाशे से इलाके की लोकशांति भंग हो रही थी, जिसे देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर तीनों महिलाओं को दबोच लिया।

​इन मामलों में भी हुई कार्यवाहीमहिला प्रकरण के अलावा पुलिस ने धनौरी में सरकारी जमीन पर कूड़ा डालने को लेकर भिड़े 2 पक्षों और पीपल चौक पर टेम्पू की टक्कर के बाद बवाल करने वाले 2 अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया है।​

कानूनी शिकंजा-पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं और अन्य अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-170 के तहत चालान कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। कलियर कोतवाल कमल मोहन भंडारी का साफ संदेश है कि धार्मिक क्षेत्र में अश्लीलता और अराजकता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।​

पुलिस टीम कीकार्यवाही:म0उ0नि0 विशाखा असवाल और म0हे0कानि0 दर्शन कौर की सूझबूझ से इन महिलाओं को काबू किया गया। टीम में व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर, उ0नि0 पुष्कर सिंह और अन्य जवान शामिल रहे।