Haridwar Viral News नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में क्या बात सामने आई, दोस्त हिरासत में, देखें वीडियो

Haridwar Viral News नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में क्या बात सामने आई, दोस्त हिरासत में, देखें वीडियो

Haridwar Viral News ज्वालापुर क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। किशोरी एक दिन पहले अपने घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकली थी और बाद में अपने 18 वर्षीय मित्र के साथ मिली। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे शुक्रवार सुबह सकुशल बरामद कर लिया था, लेकिन घर लौटने के कुछ घंटों बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार देर रात करीब 11:45 बजे कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दी कि उनकी 15 वर्षीय पोती सुबह करीब चार बजे ट्यूशन के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार तड़के 1:05 बजे अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीसीटीवी और तकनीकी निगरानी से तलाश
मामला दर्ज होने के बाद ज्वालापुर पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी माध्यमों का सहारा लिया। जांच के दौरान शनिवार सुबह करीब 11 बजे किशोरी को पुलिस और परिजनों ने तलाश कर लिया। उसे कार्रवाई के लिए परिजनों के साथ कोतवाली लाया गया, जहां पूछताछ की गई।

सहेली को बताई लोकेशन
पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह अपने मित्र ऋतिक के साथ घूमने गई थी। दोनों पहले हरिद्वार और फिर ऋषिकेश पहुंचे, जहां गंगा किनारे समय बिताया। इसके बाद रात में दोनों कनखल क्षेत्र में गंगा तट पर रुके रहे। सुबह होने पर किशोरी ने अपनी एक सहेली को फोन कर अपनी लोकेशन बताई, जिसके बाद सहेली ने परिजनों को सूचना दी और पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।

Haridwar Viral News

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में किशोरी और उसके परिजनों ने किसी प्रकार के अपराध या जबरदस्ती से इनकार किया था तथा कोई कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही थी। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने दोपहर करीब 3:30 बजे किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

घर लौटने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत
इसी बीच शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि बरामद की गई किशोरी की अचानक तबीयत खराब हो गई है। परिजन उसे तत्काल रानीपुर मोड़ स्थित सिटी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस सक्रिय हुई और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। रविवार को डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया गया।

पोस्टमार्टम में ‘सस्पेक्टेड पॉयजन’ की आशंका
पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने किशोरी के शरीर में “सस्पेक्टेड पॉयजन” यानी संदिग्ध विषैले पदार्थ की आशंका जताई है। विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Haridwar Viral News नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में क्या बात सामने आई, दोस्त हिरासत में, देखें वीडियो
Haridwar Viral News नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में क्या बात सामने आई, दोस्त हिरासत में, देखें वीडियो

युवक और अन्य लोगों पर परिजनों के गंभीर आरोप
किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने उसके मित्र ऋतिक समेत कुछ अन्य महिला और पुरुष मित्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि किशोरी को किसी साजिश के तहत बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसके साथ कुछ गलत हुआ है। फिलहाल पुलिसने ऋतिक को हिरासत में लिया है जबकि अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।