Dehradun Police देहरादून में लूट की वारदात में कोर्ट की तारीख पर आए बदमाश अकरम ने देर रात देहरादून में ठेकेदार से लूट कर दी। लेकिन इस बार यूपी के शामली का रहने वाला अकरम फरार नहीं हो पाया और पुलिस ने एनकाउंटर में अकरम को ढेर कर दिया। क्रॉस फायरिंग में थानेदार नरेश राठौर को भी गोली लगी है जिनका उपचार जारी है।
2014 में अकरम ने की हत्या
शामली का रहने वाला अकरम पुत्र मासूम अली का नाम 2014 में सामने आया जब उसने बालावाला क्षेत्र में डकैती डाली और इस दौरान पीडित परिवार को बंधक बनाकर युवक अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी। तीन साल तक फरार रहने के बाद अकरम को मुज्जफरनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। अकरम पर देहरादून और उत्तर प्रदेश में लूट और डकैती के दर्जनों मुकदमें दर्ज थे।

कोर्ट की तारीख में आया था अकरम
पुलिस ने बताया कि अकरम देहरादून में चोरी और लूट की वारदातों में भी शामिल था और बुधवार को एक केस में कोर्ट की तारीख पर आया था। लेकिन देर रात उसने अपने साथियों के साथ मिलकर देवराज नाम के ठेकेदार को लूट लिया। पुलिस ने घेराबंदी की और अकरम ने पुलिस ने पर फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग में अकरम घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
