हादसा:-hridwar news-बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत में 17 महिला कर्मियों समेत 18 घायल, मची चीख-पुकार
-एंकर पैनासोनिक कंपनी की बस के उड़े परखच्चे, मेट्रो अस्पताल में भर्ती | लक्सर, आन्नेकी और औरंगाबाद की रहने वाली हैं घायल महिलाएं
-हरिद्वार (NSG)। सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। लग्जर फैक्ट्री के पास एंकर पैनासोनिक कंपनी की महिला कर्मचारियों को लेकर जा रही एक मेटाडोर बस और बिना नंबर के ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बस चालक और 17 महिला कर्मचारियों सहित कुल 18 लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ड्यूटी के बाद घर लौट रही थीं कर्मचारी:-जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 4:58 बजे एंकर पैनासोनिक कंपनी की मेटाडोर बस (संख्या: UK08PA-0474) महिला कर्मचारियों को शिफ्ट खत्म होने के बाद लेकर दवा चौक की ओर आ रही थी। इसी दौरान दवा चौक की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बस को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल भिजवाया गया।
घायल महिलाएं मुख्य रूप से लक्सर, आन्नेकी और औरंगाबाद क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं।इनका चल रहा है उपचार:हादसे में घायल होने वालों में चालक अमित (30), डॉली (28), आशारानी (30), बबीता (47), सोनिया (36), मीरा (40), सावित्री (47), काजल (30), सोनिया (38), संगीता (35), पूजा (37), रीता (40), ललिता (43), पूजा (28), अनुपमा (42), शोभा (31), रजनी (30) और सुमन (45) शामिल हैं।
मामले की जांच शुरू, वाहन कब्जे मेंपुलिस ने एहतियात के तौर पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर कब्जे में ले लिया है और थाने भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रैक्टर की रफ़्तार अधिक होने के कारण हादसा होना प्रतीत हो रहा है।
थाना प्रभारी अजय शाह ने “हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी 18 घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से उचित कार्रवाई की जा रही है। अजय शाह, थाना प्रभारी, सिडकुल