salman khan relation with afghan king ahmad shah durrani

मराठों को हराने वाले अफगान बादशाह दुर्रानी से हैं सलमान खान का खास रिश्ता, पढिए पूरी कहानी


चंद्रशेखर जोशी।
बॉलीवुड के​ किंग खान सलमान खान को तो आप जानते ही होंगे, करोडों लोगों के दिलों पर पिछले चालीस सालों से राज करने वाले सलमान खान के पुर्खेे अफगानिस्तान से हैं जहां के बादशाह अहमद शाह दुर्रानी ने भारत में मराठों को हराकर उन्हें बहुत कमजोर कर दिया था। मराठा ही नहीं ब​ल्कि दुर्रानी ने मुगलों, जाट और सिक्ख सेनाओं को भी हराया। आइये बताते हैं कि सलमान खान का अहमद शाह दुर्रानी से क्या रिश्ता है।

————
पानीपत की तीसरी जंग
सन् 1707 में मुगल बादशाह औरंगजेब की मौत के बाद मुगलों का राज ढहने लगा और मराठा सेनाओं ने मुगलों की इस कमजोरी का फायदा उठाते हुए पुणे से निकलकर पूरे उत्तर भारत में अपना सिक्का जमा लिया। यहां तक कि मराठाओं ने मुगलों को सिर्फ दिल्ली तक सीमित कर दिया और यहां भी मुगल सिर्फ नाम के बादशाह रहे गए थे। उधर, दिल्ली से दूर अफगानिस्तान की राजधानी कंधार में नादिर शाह की मौत के बाद उसका खास सिपेहसलार अहमद शाह दुर्रानी जिसे अहमद शाह अब्दाली के तौर पर भी जाना जाता है को अफगानिस्तान का 1747 बादशाह मुकर्रर कर दिया गया था। दुर्रानी वंश का पहले बादशाह अहमद शाह दुर्रानी ने भारत पर करीब आठ बार चढाई की और भारत के कई राज्यों को जीत लिया। लेकिन मराठाओं के उत्तर भारत में बढते वर्चस्व को रोकने के लिए दुर्रानी ने भारत पर चढाई कर दी, 1761 में मराठा और अफगान सेनाओं के बीच पानीपत की तीसरी और निर्णायक लडाई लडी गई। अफगान सेना से बडी सेना होने के बाद भी मराठा सेना इस जंग में बुरी तरह हार गई और मराठाओं की इस हार ने पंजाब को भी अफगानों को अधीन ला दिया। हालांकि मराठाओं को हराने के बाद अहमद शाह दुर्रानी दिल्ली से वापस कंधार कूच कर गया।

—————
दुर्रानी से सलमान का कनेक्शन
लेकिन हम बात कर रहे हैं कि बादशाह अहमद शाह दुर्रानी और बॉलीवुड स्टार सलमान खान के रिश्ते की। असल में सलमान खान के पूर्वज अफगानिस्तान के Alakozai Pashtuns अलाकोजाई पश्तून कबीले से आते हैं और 1800 के करीब वो अफगानिस्तान से इंदौर, मध्यप्रदेश आकर बस गए थे। यहां उनके दादा अब्दुल राशिद खान इंदौर स्टेट के डिप्टी इंसपेक्टर आॅफ पुलिस थे और उन्हें होलकर राज में दिलेर जंग की उपाधि दी गई थी। असल में अलाकोजाई पश्तून कबीला से ही अहमद शाह दुर्रानी का भी ताल्लुक हैं। अहमद शाह दुर्रानी मां जरघुना बेगम अलाकोजाई पश्तून कबीले से ही आती थी जो खालू खान अलाकोजाई की बेटी थी। जबकि दुर्रानी के पिता मोहम्मद जमान खान अब्दाली कबीले के प्रमुख और हेरात राज्य के गर्वनर थे। दुर्रानी का जन्म 1722 में मुल्तान जो कि अब पाकिस्तान मे हैं वहां हुआ था। दुर्रानी ही नहीं बल्कि अलाकोजाई पश्तून पठानों में सलमान खान के अलावा कई बडी ​हस्तियों ने जन्म लिया है जिन्होंने कई लडाईयां लडी। असल में अलाकोजाई पशतून पठान अपनी दिलेरी, खुशमिजाजी और युद्ध कौशल के तौर पर जाने जाते थे।

Share News