कनखल गोली कांड: ‘चर्चित’ भाभी के चक्कर में हुआ था विवाद, लिव इन पार्टनर सहित दो गिरफ्तार, भाभी की तलाश जारी

कनखल गोली कांड: 'चर्चित' भाभी के चक्कर में हुआ था विवाद, लिव इन पार्टनर सहित दो गिरफ्तार, भाभी की तलाश जारी
शेयर करें !

कनखल गोली कांड कनखल में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने कनखल निवासी एक भाभी के कथित लिव इन पार्टनर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि भाभी के मकान पर किराए पर रहने वाली युवती और अन्य दो युवक फरार है। वहीं पुलिस कनखल की चर्चित भाभी की भी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि भाभी का तलाक हो चुका है और वो कनखल में रह रही है जबकि उसकी गतिविधियां भी पूर्व में विवादित रह चुकी हैं।

क्या है पूरा मामला
12 नवंबर की रात फुटबॉल ग्राउंड के पास कुछ युवकों ने सचिन निवासी जमालपुर नाम के युवक को गोली मार दी थी। युवक के झांग में गोली लगी थी जिसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया था। पुलिस की जांच में महिला को लेकर विवाद होना सामने आया था। अब पुलिस ने दो युवकों भरत पुत्र अर्जुन निवासी यूपी और रितिक निवासी गाजियाबाद हाल निवासी बीएचईएल को गिरफ्तार किया है।

कनखल गोली कांड: 'चर्चित' भाभी के चक्कर में हुआ था विवाद, लिव इन पार्टनर सहित दो गिरफ्तार, भाभी की तलाश जारी
कनखल गोली कांड: ‘चर्चित’ भाभी के चक्कर में हुआ था विवाद, लिव इन पार्टनर सहित दो गिरफ्तार, भाभी की तलाश जारी

भाभी का क्या है विवाद
सीओ सिटी एसएस नेगी ने बताया कि सचिन कनखल की रहने वाली एक भार्भी से मिलने गया था। जहां पहले से मौजूद ऋतिक व अन्य युवकों से उसका विवाद हो गया। दोनों के बीच झगडा बढ गया और ऋतिक ने सचिन पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने बताया कि इसमें एक युवती और दो अन्य युवक अभी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।

कनखल गोली कांड

भाभी की गतिविधियां संदिग्ध
वहीं चर्चित भाभी की गतिविधियां संदिग्ध बताई जा रही है। भाभी यहां किराए पर रहती है, फरार युवती भी उसके पास ही रहती थी। पुलिस ने बताया कि भाभी की तलाक हो चुका है और वो ​यहां ऋतिक के साथ रह रही थी। पुलिस भाभी की और जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल भाभी फरार बताई जा रही है।