BJP Leader Madan Kaushik

उत्तराखण्ड: छह भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित, हरिद्वार में पांच नेताओं का नंबर


बिंदिया गोस्वामी/विकास कुमार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल छह भाजपा नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की संस्तुति पर संजय वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष भवाली नैनीताल, ज्योति वर्मा मंडल मंत्री भवाली, रवि कुमार मंडल अध्यक्ष भाजयुमो भवाली, अनुभव कुमार मीडिया प्रभारी भवाली, हरीश बिष्ट ब्लॉक प्रमुख भीमताल तथा कृपाल सिंह बिष्ट मंडल महामंन्त्री नैनीताल मंडल शामिल हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि इन सभी जांच में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अनुमति के बाद ही निष्कासित किया गया है।

———————————
अगला नंबर हरिद्वार का
वहीं पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर कार्रवाई का सिलसिला हरिद्वार तक पहुंच सकता है। यहां पहले से ही जिला योजना समिति के चुनाव में क्रॉस वोटिंग की जांच प्रदेश स्तरीय कमेटी कर रही है। हरिद्वार नगर निगम के पार्षद दल ने ये पत्र जिलाध्यक्ष को सौंपा था जिसके बाद ये मामला प्रदेश कमेटी के सुपुर्द कर दिया गया था। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि क्रॉस वोटिंग मामले में भाजपा हाईकमान गंभीरता से जांच कर रहा है। जो भी क्रॉस वोटिंग के जिम्मेदार रहेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि हाल ही में हरिद्वार नगर सीट से मदन कौशिक के सामने दावेदारी करने वाले युवा नेता कन्हैया खेवडिया को युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटाया गया था। सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा कई दूसरे मामलों में दूसरे नेताओं की जांच चल रही है।

खबरों को व्हट्सएप पर पाने के​ लिए हमें मैसेज करें: 8267937117

Share News