पटवारी पेपर लीक: दो और आरोपी गिरफ्तार, अब किसकी बारी—क्या बोली जांच अधिकारी, रेखा यादव, देखें वीडियो

patwari paper leak two more arrested by SIT in Haridwar
शेयर करें !

विकास कुमार।
पटवारी पेपर लीक मामले में एसआईटी ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें संजीव दूबे का एक और रिश्तेदार और मुख्य आरोपी राजपाल का छात्र भी शामिल हैं। दोनों ने बिहारीगढ रिसार्ट में छात्रों को पटवारी पेपर को हल कराने में मदद की थी। इसके लिए दोनों ने 25—25 हजार रुपए लिए थे। अब तक इस मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार देवी सिंह निवासी बिहारीगढ सहारनपुर ठेकेदार हैं जबकि दूसरा आरोपी धर्मेंद्र कुमार निवासी बुग्गावाला छात्र है और रुडकी के एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग करता है। patwari paper leak two more arrested by SIT in Haridwar

————————————————
कौन—कौन हो चुका है गिरफ्तार
1- संजीव चतुर्वेदी (अनुभाग अधिकारी)
2- रितू पत्नी संजीव चतुर्वेदी
3- मनीष कुमार
4- प्रमोद कुमार
5- राजपाल
6- संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे
7- रामकुमार
8- सोनू उर्फ खडकू

  1. दीपक
  2. सौरभ
  3. अंकुश
  4. अभयराम
  5. सुरेश उर्फ मनत्तू
  6. देवी सिंह (नई गिरफ्तारी)
  7. धर्मेंद्र कुमार (नई गिरफ्तारी)
patwari paper leak two more arrested by SIT in Haridwar
patwari paper leak two more arrested by SIT in Haridwar