विधायक उमेश कुमार विवाह समारोह: 121 निर्धन लड़कियों के विवाह कराए, 221 विवाह कराने की घोषणा

शेयर करें !

विधायक उमेश कुमार

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने 121 निर्धन लड़कियों के विवाह कराने का कार्य किया है। उमेश कुमार ने दावा किया है कि इसमें 57 लडकियां मुस्लिम थी जबकि 64 लड़कियां हिंदू धर्म से थी। मुस्लिम लड़कियों के निकाह और रस्मों आदि की व्यवस्था सराय गांव में रखी गई थी जबकि हिंदू धर्म से विवाह ऋषिकुल मैदान में संपन्न कराए गए। इस दौरान काफी संख्या में भीड़ भी जुटी और उमेश कुमार ने इस मौके पर जल्द ही 221 विवाह कराने की घोषणा की है जिसके लिए पंजीकरण की व्यवस्था जल्द ही शुरु कर दी जाएगी।

विधायक उमेश कुमार विवाह समारोह: 121 निर्धन लड़कियों के विवाह कराए, 221 विवाह कराने की घोषणा
विधायक उमेश कुमार विवाह समारोह: 121 निर्धन लड़कियों के विवाह कराए, 221 विवाह कराने की घोषणा

उमेश कुमार इससे पहले रुडकी में भी निर्धन कन्याओं का विवाह करा चुके हैं। इस बार ये आयोजन हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में रखा गया था। जहां निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए व्यवस्था की गई थी। जबकि निकाह सराय गांव में कराए गए।

विधायक उमेश कुमार विवाह समारोह: 121 निर्धन लड़कियों के विवाह कराए, 221 विवाह कराने की घोषणा
विधायक उमेश कुमार विवाह समारोह: 121 निर्धन लड़कियों के विवाह कराए, 221 विवाह कराने की घोषणा

जबकि सभी लडकियों को उपहार स्वरूप दिए गए गिफ्ट ऋषिकुल मैदान से ही दिए गए। निकाह के बाद खाने का आयोजन सामूहिक रूप से ऋषिकुल मैदान में ही रखा गया था। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि सनातन परपंरा की मान्यताओं को देखते हुए निकाह की व्यवस्था सराय गांव में कराया गया जबकि विवाह फेरे आदि के लिए ऋषिकुल मैदान में व्यवस्था की गई थी।

उन्होंने कहा कि विवाह समारोह में जिस तरीके से भीड़ आई है, उससे साफ हो गया कि जनता उनके साथ है और वो जनता के हितों के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही 221 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सफल आयोजन के लिए हरिद्वार की जनता का भी धन्यवाद दिया है।