कलियर चुनाव हलचल:-वार्ड चार से इस्तेकार प्रधान की मजबूत पकड़, जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन….

IMG 20241223 WA0004
शेयर करें !
  • Ateeq sabri:—
    पिरान कलियर।निकाय चुनाव में अध्यक्ष से लेकर वार्डो में सभासदो के पदों का आरक्षण निर्धारित हो गया है। वार्डो के आरक्षण तय होने से अब दावेदारो की लम्बी फ़ेहरिस्त दिखाई दे रही है।चुनाव में दावेदारी करने वाले नेता अपने आकाओं के चक्कर काट रहे हैं और क्षेत्र में भी सक्रिय हो गए हैं। वही वार्ड नंबर चार से इस्तकार प्रधान ने भी दोबारा से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इससे पहले भी इस्तकार
    प्रधान अपने वार्ड मे जीते थे और वार्ड वासियो की सभी समस्याओ का समय से समाधान कराया था!
    नगर पंचायत पिरान कलियर में युवाओं में चुनाव को लेकर दिलचस्पी बढ गई है और उत्साह भी नजर आ रहा है। कलियर के बार्ड 4 से सभासद पद के उम्मीदवार के तोर पर इसतकार प्रधान ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।इमरान ने बताया की जनता की सेवा करना उनके उद्देश्य में शामिल है। उनका परिवार ओर वो हमेशा जनता कि मदद करते हैं। जनता के हर कार्य में शामिल रहते हैं। क्षेत्र की हर समस्या को दूर कराने के लिए दिन रात लगे रहते हैं। पिछले पांच साल की अवधि में वार्ड वासियो का हर समस्या का समाधान किया है।वह हर समय उनके साथ खड़े हैं और अगर जनता ने उन्हे प्यार दिया तो वह वार्ड में विकास की कमी नही आने देगे। वार्ड का चाहुमुखी विकास करेंगे, इस्तखार प्रधान अपने वार्ड के मजबूत दावेदार माने जा रहे है,