Haridwar Nagar Nigam Result मेयर पद पर भाजपा 49 वार्डों में जीती, ग्यारह में मिली हार, सबसे अधिक किस वार्ड में किरण को मिले वोट

Haridwar Nagar Nigam Result मेयर पद पर भाजपा 49 वार्डों में जीती, ग्यारह में मिली हार, सबसे अधिक किस वार्ड में किरण को मिले वोट

शेयर करें !

Haridwar Nagar Nigam Result हरिद्वार नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए भाजपा के नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल कुल 60 वार्डों में से 49 वार्डों में जीती जबकि महज 11 वार्डों में वो कांग्रेस से पीछे रही। इनमें नगर विधायक मदन कौशिक की विधानसभा का केवल एक वार्ड है जबकि रानीपुर विधानसभा के दस वार्ड शामिल हैं। वहीं भाजपा को कनखल और रानीपुर विधानसभा के भाजपा के गढ वाले इलाकों में सबसे बंपर जीत मिली।

इन वार्डों में जीती भाजपा
किरण जैसल को जिन वार्डों में अच्छी बढत मिली उमें वार्ड नंबर तीन दुर्गा नगर, आवास विकास, आर्य नगर, संदेश नगर, लाटोवाली, सीतापुर, हरिलोक में सबसे अधिक वोट मिले। सीतापुर में करीब दो हजार मतों से भाजपा ने सर्वाधिक जीत दर्ज की। जबकि संदेशनगर में भी दो हजार से अधिक की जीत दर्ज की।

कांग्रेस सिर्फ ये वार्ड जीत पाई
कांग्रेस हरिद्वार विधानसभा का गौ घाट वार्ड जीती। यहां किरण जैसल को 655 वोट मिले जबकि कांग्रेस की अमरेश देवी को 720 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा कडच्छ, तेलियान, कोटरावान, पीठबाजार, कस्साबान, पांवधोई, त्रिमूर्तिनगर, नीलखुदाना, मैदानियान,घोसियान में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस को सबसे बडी जीत घोसियान में मिली। यहां कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी को 2030 वोट मिले जबकि भाजपा को यहां महज 270 वोट मिले। वहीं नीलखुदाना में भी कांग्रेस करीब एक हजार वोटों के अंतर से जीती। अहबाब नगर में भाजपा ने जीत दर्ज की लेकिन यहां कांग्रेस से महज वो सौ वोट आगे रही।

Haridwar Nagar Nigam Result मेयर पद पर भाजपा 49 वार्डों में जीती, ग्यारह में मिली हार, सबसे अधिक किस वार्ड में किरण को मिले वोट
Haridwar Nagar Nigam Result मेयर पद पर भाजपा 49 वार्डों में जीती, ग्यारह में मिली हार, सबसे अधिक किस वार्ड में किरण को मिले वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *