हरिद्वार मर्डर बहदराबाद में मिला लड़की का शव, हाइवे पर फेंका, पुलिस जांच में जुटी

शेयर करें !

रत्नमणी डोभाल। हरिद्वार मर्डर

हरिद्वार के बहदराबाद क्षेत्र में हाईवे पर एक लड़की की लाश मिली है। लड़की के हाथ पांव बांधकर उसे फेंका गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। और लड़की की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बहदराबाद पुलिस ने बताया की शनिवार सुबह कोर कॉलेज के आगे रुड़की की ओर एक लड़की का शव बरामद हुआ हुआ है लड़की की शिनाख्त की जा रही है। फिलहाल आसपास के इलाकों से जानकारी जुटाई गई है और हाईवे पर अन्य जगह लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

ताकि लड़की की शिनाख्त की जा सके और उसकी हत्या कैसे की गई और किसने उसे यहां फेंका इस सब का पता लगाया जा सके। वही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।