groom father, sister brother wife killed in road accident in uttarakhand

बारात में शामिल कार खाई में गिरी, दुल्हे के पिता, बहन, भीभी, भतीजे की मौत, भाई सहित तीन घायल


चंद्रशेखर जोशी।
उत्तराखण्ड में एक बार फिर दर्दनाक सडक हादसा पेश आया है। अल्मोडा के शेराघाड लिगडुता मार्ग पर बारात से लौट रही दुल्हे के रिश्तेदारों की कार गहरी खाई में जा गिरी। इसमें दुल्हे के पिता, बहन, भाभी और दस साल के भतीजे की मौत हो गई, जबकि भाई, भतीजा और एक युवती गंभीर घायल हो गए।


बारात शुक्रवार को बागेश्वर से पिथारौगढ गई ​थी और शनिवार को दुल्हन को लेकर लौट रही थी। बारात में शामिल कार गहरी खाई में सुबह करीब नौ बजे गिर गई। स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ की मदद से लोगों को बाहर निकाला। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। जिनमें दुल्हे के पिता जयंत सिंह जयन्त सिंह पुत्र श्री बच्ची सिंह, उम्र 65 वर्ष निवासी काफलीगेर, दुल्हे की भाभी अनिता पत्नी श्री मंगल सिंह उम्र- 32, बहन सीमा पत्नी श्री जगदीश सिह उम्र 36 वर्ष निवासी डोरियाल गांव और भतीजा समर पुत्र श्री मंगल सिंह उम्र – 10 की मौत हो गई। जबकि भाई मंगल सिंह सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों का उपचार किया जा रहा है।

groom father, sister brother wife killed in road accident in uttarakhand
groom father, sister brother wife killed in road accident in uttarakhand
Share News