विकास कुमार/अतीक साबरी।
ब्वायफ्रेंड से फोन पर हुए झगडे के बाद 28 वर्षीय एक युवती ने सरेआम जमकर हंगामा काटा। युवती शराब के नशे में थी और होटल के कमरे में जाकर उसने अपने हाथ की नस भी काटने का प्रयास किया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना नैनीताल की है जहां लखनउ से एक युवती अपनी महिला मित्र के साथ घूमने आई थी। गुरुवार रात को उसकी अपने ब्वायफ्रेंड से कुछ बात हो गई और फोन पर विवाद इतना बढ गया कि युवती ने शराब का सेवन कर जमकर हंगामा काटा। इसके बाद युवती अपने होटल चली गई और वहां उसने बाथरूम में जाकर अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया। जिसके बाद उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि युवती की कलाई पर गहरा घाव नहीं है। फिलहाल उसे प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। वहीं तल्लीताल पुलिस की ओर से पर्यटक महिला और उसकी सहेली से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।


