बाइक चोर गिरोह bike lifter gang gurukul student arrest

बाइक चोर गिरोह : गुरुकुल का छात्र निकला बाइक चोर, कांवड़ मेले में बनाया था गिरोह, तीन गिरफ्तार


बाइक चोर गिरोह bike lifter gang gurukul student arrest

रतनमणी डोभाल।
हरिद्वार की कनखल पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गुरुकुल के छात्र सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आठ बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। दो युवक फोटोग्राफी का काम भी करते हैं। कांवड मेले में इन्होंने बाइक चोरी का गिरोह बनाया था। जिसके बाद से ये लगातार बाइक चोरी कर रहे थे।

10 फेल बना गिरोह का सरगना
कनखल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपी लक्सर भिक्कमपुर के रहने वाले हैं। इनमें रजत कुमार रजत कुमार पुत्र बब्लू निवासी भिक्कमपुर लक्सर वर्तमान में बीएससी दितीय वर्ष गुरुकुल में पढ़ाई कर रहा है जो फोटोग्राफी का काम भी करता है। वहीं विकसित पुत्र विजेन्द्र भी 10वीं का छात्र हैं। जबकि
यश पुत्र कोमल 10वीं फेल हैं और यश ने ही पूरी योजना बनाई थी। यश गिरोह का सरगना है। कांवड में तीनों ने अपना गिरोह बनाया था। इनके बैकग्रांउड की जानकारी की जा रही है।

बाइक चोर गिरोह bike lifter gang gurukul student arrest
बाइक चोर गिरोह bike lifter gang gurukul student arrest
Share News