6032 B9482939 BA30 4A09 961E 119F554308D4

सेक्स रैकेट: यूपी, पंजाब और हरियाणा की लडकियां गिरफ्तार, दो दलाल भी दबोचे

ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो दलाल व नौ लडकियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन लडकियों को पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से हिमाचल में जिस्फमरोशी के लिए लाया गया था।
बताया जा रहा है कि एक होटल में ये गोरखधंधा चल रहा था। जब स्थानीय महिलाओं को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इलाके की छवि खराब होने के चलते इसके खिलाफ आवाज उठाई और इसके बाद पुलिस हरकत में आई और सेक्स रैकेट का भांडाफोड हुआ।
मनाली में ये महिलाएं और लड़कियां कुछ दिनों से खुले तौर पर सेक्स रैकेट को अंजाम दे रही थी। पुलिस एक्ट 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 11 लोग गिरफ्तार किए हैं जिसमें दो पुरुष, नौ महिलाएं और लड़कियां शामिल है। बताया जा रहा है कि महिलाएं और लड़कियां पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की रहने वाली हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ महिलाएं और लड़कियां दो से तीन होटलों के बाहर घूम रही थीं। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सभी ने सेक्स रैकेट में संलिप्त होने की बात कबूल ली।

Share News