रुद्रप्रयाग, 26 जून 2025 — जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक चारधाम यात्री मिनी बस (UK 08 PA 7444, 31 सीटर) अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में जा समाई। यह बस रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ की ओर जा रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF, जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, राजस्व विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें तत्काल मौके पर पहुँचीं। स्थानीय नागरिकों ने भी रेस्क्यू अभियान में सराहनीय सहयोग दिया।
बताया गया है कि नदी में समाने से पहले कुछ यात्री बस से छिटककर बाहर गिर गए थे, जिन्हें तत्परता से रेस्क्यू कर खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को AIIMS ऋषिकेश एयरलिफ्ट किया गया है।

घायलों की सूची (कुल 8 व्यक्ति):
- दीपिका सोनी, सिरोही मीना वास, राजस्थान (42 वर्ष)
- हेमलता सोनी, प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान (45 वर्ष)
- ईश्वर सोनी, सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात (46 वर्ष)
- अमिता सोनी, मीरा रोड, महाराष्ट्र (49 वर्ष)
- भावना सोनी, सूरत, गुजरात (43 वर्ष)
- भव्य सोनी, सूरत, गुजरात (7 वर्ष)
- पार्थ सोनी, राजगढ़, मध्य प्रदेश (10 वर्ष)
- सुमित कुमार (बस चालक), बैरागी कैंप, हरिद्वार (23 वर्ष)
मृतकों की पहचान:
- विशाल सोनी, राजगढ़, मध्य प्रदेश (42 वर्ष)
- ड्रिमी, सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात (17 वर्ष)
अब तक लापता 10 व्यक्तियों के नाम:
- रवि भवसार – उदयपुर, राजस्थान (28 वर्ष)
- मौली सोनी – सूरत, गुजरात (19 वर्ष)
- ललित कुमार सोनी – गोगुंडा, राजस्थान (48 वर्ष)
- गौरी सोनी – राजगढ़, मध्य प्रदेश (41 वर्ष)
- संजय सोनी – उदयपुर, राजस्थान (55 वर्ष)
- मयूरी – सूरत, गुजरात (24 वर्ष)
- चेतना सोनी – उदयपुर, राजस्थान (52 वर्ष)
- चेष्ठा – सूरत, गुजरात (12 वर्ष)
- कट्टा रंजना अशोक – मीरा रोड, महाराष्ट्र (54 वर्ष)
- सुशीला सोनी – उदयपुर, राजस्थान (77 वर्ष)
रेस्क्यू अभियान तेज़ी से जारी है, परंतु नदी के तेज बहाव, गहराई और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते सर्चिंग कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। SDRF, NDRF, जिला पुलिस, अग्निशमन सेवा व अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर निरंतर प्रयासरत हैं।
जिला प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी घटनाक्रम की जानकारी दी गई है।