भाजपा नेत्री के साथ दोस्ती के चक्कर में चप्पल से पिटे भाजपा नेता, पत्नी ने पीटा, वीडियो वायरल

शेयर करें !

विकास कुमार।
कानपुर के भाजपा नेता मोहित सोनकर की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। पत्नी ने भाजपा नेता की चप्पल से पिटाई की है। पत्नी का आरोप है कि उनके पति भाजपा नेत्री बिंदु गोयल महिला मोर्चा में पदाधिकारी हैं के साथ रोमांस कर रहे हैं और पहले भी उनको चेतावनी दी गई थी। लेकिन रविवार को पत्नी और ससुरालियों ने दोनों को रंगे हाथों मिलते हुए पकड लिया। जिसके बाद पत्नी और ससुरालियों ने भाजपा नेता को बुरी तरह पीटा। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेत्री को भी पीटा गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई जहां आगे की कार्रवाई चल रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। bjp leader caught with woman bjp leader beaten up by wife

देखें वीडियो

खबरों को व्हाट्सएप पर पाने के लिए हमारे ग्रुप से जुड़े क्लिक करें