Dehradun Call Girls
रतनमणी डोभाल। Dehradun Call Girls
देहरादून पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो लडकियों को आजाद कराया गया है। दोनों की उम्र 19 और 23 साल है। वहीं किराए के मकान में काफी समय से लडकियां बुलाकर वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। लडकियों को होटलों और स्पा सेंटरों में भी भेजा जाता था।

रानी गुप्ता है मास्टरमाइंड
पुलिस ने दिल्ली के मंगोलपुरी की रहने वाली 24 साल की रानी गुप्ता को बसंत विहार थानाक्षेत्र के सत्य विहार कॉलोनी में एक किराए के कमरे से गिरफ्तार किया है। रानी गुप्ता ही सोशल मीडिया पर कम उम्र की लडकियों की फोटो भेजकर ग्राहकों से डील करती थी। पुलिस ने राजू, राहुल और मोनीश नाम के युवक को भी गिरफ्तार किया है। जो सेक्स रैकेट आपरेट करने में रानी की मदद करते थे।

कमरे से दो लडकियां आजाद कराई
वही पुलिस ने जिस मकान में रेड की थी उसमें से दो लडकियों को भी आजाद कराया गया है। ये दोनों लडकियां दिल्ली की रहने वाली हैं। पुलिस ने दावा किया है कि इनकी गरीबी का फायदा उठाकर रानी इनसे जिस्मफरोशी करा रही थी। रानी दोनों लडकियों के फोटो सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को भेजती थी। चूंकि लडकियों की उम्र कम थी इसलिए रानी ग्राहकों को ये कहकर लुभाती थी कि कम उम्र की लडकियां उसके पास हैं।

- Sex Racket in Spa Center Haridwar होने वाली पत्नी से करा दिया ये गंदा काम, देहरादून, दिल्ली, बिजनौर, सहारनपुर की लड़कियां गिरफ्तार
- Viral News होमगार्ड ने यौन शोषण कर देह व्यापार में धकेला, पति से विवाद के चलते हुई थी जान पहचान, गिरफ्तार
- Haridwar Viral News हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर ग्राहकों को अश्लील इशारे कर रिझा रही थी ये महिलाएं, तीन गिरफ्तार
- नोएडा में पोर्न वीडियो की शूटिंग, विदेशों में सप्लाई, मॉडलिंग का झांसा देकर लड़कियों को फंसाते थे, पति—पत्नी ने बनाए 25 करोड़
- हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर अश्लील इशारे कर ग्राहक तलाश रही छह युवतियां गिरफ्तार