सिडकुल: सरेआम चली लाठियां, छह गिरफ्तार, नशा तस्कर, नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला भी दबोचा

20251112 142829
शेयर करें !

अतीक साबरी:-

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सार्वजनिक रूप से हो-हल्ला और हुड़दंग मचाकर आम जनता को परेशान करने वाले छह व्यक्तियों को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

​ये हुए गिरफ्तार

  1. हर्ष पुत्र मुनेश (उम्र 21 वर्ष), निवासी गली नंबर 3 सुमन नगर रानीपुर, स्थाई पता: ग्राम गोकलपुर, थाना कोतवाली शहर, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश)।
  2. बादल पुत्र सोविंदर (उम्र 18 वर्ष), निवासी सलेमपुर चौक, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार।
  3. पंकज पुत्र रमेश, निवासी कल गेट ब्रह्मपुरी, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।
  4. रवि पुत्र आदेश (उम्र 21 वर्ष), निवासी सरस्वती विहार कॉलोनी, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार।
  5. बॉबी पुत्र सुखबीर (उम्र 27 वर्ष), निवासी राजपूत विहार कॉलोनी, सलेमपुर, हरिद्वार।
  6. विपुल पुत्र सुखबीर (उम्र 30 वर्ष), निवासी राजपूत विहार कॉलोनी, जनपद हरिद्वार।

देखें वीडियो :

दो नशा तस्कर गिरफ्तार​

सिडकुल पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम पुत्र अशोक (निवासी रान्गडवाला कलियर) को कृपाल आश्रम के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6.20 लाख रुपए की स्मैक बरामद की है। वही एक शराब तस्कर अभियुक्त कृष्ण पाल पुत्र मोर सिंह (निवासी काला गेट रोशनाबाद) को गिरफ्तार किया।​​

किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी

सिडकुल पुलिस ने नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक मोनू निवासी शिवांग कॉलोनी सर्किल नाबालिक को बहला फुसला कर ले गया था। पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी को पॉक्सो मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया।