6 दिसंबर के मद्देनज़र सुरक्षा चाक-चौबंद: पिरान कलियर में पुलिस और BDS का विशाल फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी-

20251204 173233 COLLAGE
शेयर करें !

6 दिसंबर के मद्देनज़र सुरक्षा चाक-चौबंद: पिरान कलियर में पुलिस और BDS का विशाल फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी

अतीक साबरी:-​पिरान कलियर, ​आगामी 6 दिसंबर की संवेदनशीलता के मद्देनज़र, धार्मिक स्थल पिरान कलियर क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम किए गए। पुलिस प्रशासन ने किसी भी संभावित असामाजिक गतिविधि को रोकने और जनता में सुरक्षा का भरोसा बहाल करने के उद्देश्य से एक विशाल फ्लैग मार्च का आयोजन किया।​

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा घेरा

​एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल के नेतृत्व में, पुलिस बल के साथ-साथ बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की विशेष टीमों ने भी फ्लैग मार्च में हिस्सा लिया। सुरक्षा का यह शक्ति प्रदर्शन दरगाह बाजार, रैन बसेरा, बेडपुर चौक से लेकर पीपल चौक तक किया गया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के मुख्य और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति को प्रभावी ढंग से दर्ज कराना था।​

एसपी देहात की दो टूक चेतावनी​

फ्लैग मार्च के दौरान मीडिया से बात करते हुए, एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने स्पष्ट किया कि 6 दिसंबर के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति और सद्भाव का माहौल बनाए रखना हमारी पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता है।​”किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या असामाजिक गतिविधि में लिप्त होने वाले व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह फ्लैग मार्च न केवल आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बहाल करने के लिए है, बल्कि असामाजिक तत्वों के लिए यह एक सख्त और सीधी चेतावनी भी है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

“​अधिकारियों की पैनी निगरानी

​यह फ्लैग मार्च एसपी देहात सुयाल की व्यक्तिगत निगरानी में निकाला गया। इसमें सीओ रुड़की नरेन्द्र सिंह और मंगलौर सीओ विवेक कुमार सहित पिरान कलियर थाना क्षेत्र का समस्त पुलिस बल शामिल रहा।​

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश हैं कि क्षेत्र की हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जाए और सुरक्षा के लिए पुख्ता और बहुस्तरीय इंतज़ाम किए जाएं। इसी क्रम में, पुलिस क्षेत्र में लगातार सत्यपान अभियान भी चला रही है, ताकि बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा सके।​प्रशासन की यह सक्रियता दिखाती है कि 6 दिसंबर को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और क्षेत्र की शांति भंग करने की कोशिश को नाकाम करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।