Nagar Nigam Haridwar भाजपा में करीब छह वार्डों में बदलाव, कांग्रेस तीन टिकट बदल सकती है, मेयर पर भाजपा—कांग्रेस ने फाइनल किए नामके लिए भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन के लिए नाम फाइनल कर लिए हैं। लिस्ट को देहरादून भेजा गया और देर रात या कल सुबह तक भाजपा की लिस्ट आ सकती है। वहीं कांग्रेस भी कल लिस्ट जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार भाजपा छह वार्डों में टिकट बदलने जा रही है। जबकि कांग्रेस तीन वार्डों में बदलाव कर सकती है। उधर, मेयर के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का नाम लगभग तय हो गया है। वहीं भाजपा भी जल्द नाम जारी कर सकती है।
किन वार्डों में हो सकता है बदलाव
भाजपा जिन वार्डों में बदलाव कर सकती है उनमें उत्तरी हरिद्वार के दो, मध्य हरिद्वार के तीन और कनखल से एक व ज्वालापुर से एक वार्ड में बदलाव हो सकता है।
उधर, कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक त्रिमूर्ति नगर और वार्ड 42 पीठ बजार में बदलाव की संभावना है। वहीं वार्ड 41 में भी बदलाव के लिए जोर अजमाइश जारी है। वार्ड 42 में एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के लिए हरीश रावत खेमा जोर मार रहा है तो वार्ड 41 में कई छिटपुट नेता वीडियो और सबूत लेकर दिल्ली तक पहुंच गए हैं। हालांकि त्रिमूर्ति नगर में तो बदलाव की प्रबल संभावना है लेकिन वार्ड 42 और 41 में कम लग रही है।
Nagar Nigam Haridwar
मेयर पर कौन आएगा
मेयर के लिए कांग्रेस ने उत्तरी हरिद्वार एक प्रत्याशी का नाम भेजा है जबकि दूसरा प्रत्याशी वरुण बालियान के परिवार से भेजा गया है। वहीं पत्रकार मनोज सैनी अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं। पूर्व विधायक अंबरीष खेमा वरूण बालियान के लिए जोर मार रहा है तो कई सीनियर नेता उत्तरी हरिद्वार से टिकट दिए जाने की पैरवी कर चुके हैं। वहीं भाजपा में नगर विधायक मदन कौशिक की सहमति के बाद तस्वीर साफ हो गई है। उनके करीबी को ही टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। Nagar Nigam Haridwar