हरिद्वार:-हमदर्दी की आड़ में दरिंदगी! पति की मौत के बाद मजबूरी का फायदा उठाकर सिडकुल कर्मचारी से दुष्कर्म-

Haridwar News पंजाब की छात्रा के साथ हरिद्वार के होटल में रेप, नर्सिंग की छात्रा है, पुलिस ने जांच शुरु की
शेयर करें !

सिडकुल महिला कर्मचारी से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात, दुख बांटने के बहाने किया शोषण​:-

अतीक साबरी:- सिडकुल क्षेत्र में एक महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

आरोप है कि पति की मौत के बाद महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपी मोनू, निवासी फूलगढ़, ने लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।​

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला मूलरूप से बंगाल की रहने वाली है और सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है। महिला पर दुखों का पहाड़ तब टूटा जब उसके पति की असमय मृत्यु हो गई।

इस मुश्किल समय में, आरोपी मोनू ने हमदर्दी दिखाने और दुख बांटने के बहाने महिला के करीब आना शुरू कर दिया।​शिकायत के मुताबिक, मोनू ने धीरे-धीरे महिला के विश्वास को जीता और उसकी मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया। आरोप है कि वह इस दौरान लगातार महिला का शारीरिक शोषण करता रहा और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

महिला ने अंततः

हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।​पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी मोनू निवासी फूलगढ़ के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

इस घटना ने एक बार फिर सिडकुल क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि वे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और पीड़िता को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।