IMG 20250227 WA0051 1

उत्तराखंड पुलिस: प्रशांत बहुगुणा और भगवान मेहर सहित 31 दारोगा बने इंस्पेक्टर..

शेयर करें !

उत्तराखंड पुलिस: प्रशांत बहुगुणा और भगवान मेहर सहित 31 दारोगा बने इंस्पेक्टर..

अतीक साबरी:-देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग ने 31 उप निरीक्षकों (दारोगाओं) को पदोन्नति देकर निरीक्षक (इंस्पेक्टर) बनाया है। पदोन्नति पाने वालों में हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थानाध्यक्ष भगवान मेहर और उप निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा भी शामिल हैं। यह फैसला लंबे समय से प्रतीक्षित था, क्योंकि इससे पहले 31 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत किया गया था, जिससे निरीक्षक के कई पद खाली हो गए थे। अब, पुलिस मुख्यालय ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पदोन्नति सूची जारी कर दी है।इस पदोन्नति सूची में नागरिक पुलिस से 16 अधिकारी, अभिसूचना विभाग से 4 अधिकारी और सशस्त्र पुलिस एवं प्रतिसार निरीक्षक से 8 अधिकारी शामिल है। इन अधिकारियों की पदोन्नति से पुलिस बल में नई ऊर्जा का संचार होगा और वे अपनी नई जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तत्पर रहेंगे। पुलिस विभाग का मानना है कि इससे कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और प्रशासनिक संतुलन बना रहेगा।

————————————-

पिछले साल भी हुई थी बड़ी पदोन्नति….

गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में उत्तराखंड पुलिस ने 28 निरीक्षकों को डीएसपी पद पर पदोन्नत किया था। अब 31 नए निरीक्षकों की नियुक्ति से पुलिस विभाग को नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *