अतीक साबरी:-
Roorkee News दो दिन से लापता सिंचाई विभाग कर्मचारी का शव कार्यालय में फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय अर्जुन पुत्र मदन पाल सिंचाई परिकल्प संस्थान रुड़की में कार्यरत हैं।
Roorkee News
बुधवार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक उनकी ड्यूटी कार्यालय में थी। लेकिन गुरुवार को वह घर नहीं पहुंचे वही दो दिन दिन की कार्यालय में भी छुट्टी थी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। आज कार्यालय में उसका शव सीढियों में लटका मिला। किसी कर्मचारी ने उसका शव फंदे से लटका होने की सूचना कार्यालय के उच्चाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि मृतक दो बच्चों का पिता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।