result of 70 seats in uttarakhand who win with big difference

उत्तराखण्ड: 70 सीटों के नतीजे, सबसे बडी जीत किसने दर्ज की और कौन हारा सबसे कम वोटों से


विकास कुमार/ऋषभ चौहान।
उत्तराखण्ड की सभी 70 ​सीटों के नतीजे आ गए हैं। इनमें से 48 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जबकि 18 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं दूसरी ओर दो निर्दलीय और दो बसपा के उम्मीदवार भी जीते हैं। लेकिन सबसे बडी जीत किसे मिली और कौन बहुत करीबी मुकाबले में जीते हैं, आइये जानते हैं।

result 1
result 1

—————————————
देहरादून में भाजपा के उमेश शर्मा ने तीस हजार से जीत दर्ज की
देहरादून की रायपुर सीट पर उमेश शर्मा काउ ने कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट को 30052 मतों से हराया है। वहीं दूसरी बडी जीत भी देहरादून जनपद की डोईवाला सीट से आई है। यहां भाजपा के बृजभूषण गैरोला ने कांग्रेस के गौरव को 27533 वोटों से हराया है। उधर, तीसरी बडी जीत कालाढूगी से बंशीधर भगत ने कांग्रेस के महेश चंद्र को 24057 से हराया है। उधर, चौथी बडी जीत देहरादून कैंट से भाजपा की सविता कपूर ने 20938 मतों के अंतर से कांग्रेस की सूर्यकांत धस्माना को हराया है। ऋषिकेश के प्रेम चंद अग्रवाल 19057 मतों के अंतर से और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक करीब 15505 वोटों के अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार बने हैं।

result 2
result 2

————————————
सबसे कम वोटों से हारे गणेश गोदियाल
वहीं सबसे कडा मुकाबला मंत्री धन सिंह रावत और कांग्रेस के गणेश गोदियाल के बीच रहा। यहां धन सिंह रावत महज 276 वोटों से जीते। द्वाराहाट से कांग्रेस के मदन सिंह बिष्ट ने भाजपा के अनिल शाही को महज 396 वोटों से हराने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद डीडीहाट से बिशन सिंह चु्फाल महज 413 वोट से ही जीत पाए। उधर, मंगलौर सीट पर कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को बसपा के हाजी सरवत करीम अंसारी ने 661 मातों के अंतर से हराया। वहीं दूसरी ओर टिहरी सीट पर किशोर उपाध्याय 791 से जीते जबकि अल्मोडा से भाजपा के कैलाश शर्मा भी महज 794 वोटों से ही जीत पाए।

result 3
result 3
reslut 4
result 4

खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117

Share News