Independent Umesh Kumar won from khanpur seat

सबसे बड़ा उलटफेर उमेश कुमार ने किया, जीत पर क्या बोले किसे देंगे समर्थन, क्या करेंगे


विकास कुमार/ऋषभ चौहान।
उत्तराखण्ड में सबसे बड़ा उलटफेर पत्रकार उमेश कुमार ने किया है। चुनाव से महज कुछ समय पहले हरिद्वार के सबसे कठिन रणक्षेत्र खानुपर में एंट्री मारी और देखते ही देखते रियासती सत्ता को ढहा दिया तो वहीं दूसरे दलों और नेताओं के लिए भी नजीर बन कर उभरे हैं। वहीं जीत के बाद उमेश कुमार ने क्या कुछ कहा और अब वो क्षेत्र के लिए क्या करेंगे और क्या सदन में उनकी क्या भूमिका रहने वाली है, उन्होंने विस्तार से बताया।

———————————
सदन में किसको देंगे समर्थन या बनेंगे जनता की आवाज
पत्रकार से विधायक बने उमेश कुमार ने हमसे बात करते हुए बताया कि वो किसी पार्टी को समर्थन देने नहीं जा रहे हैं बल्कि वो निर्दलीय चुनाव लडें और निर्दलीय ही रहेंगे और निर्दलीय विधायक के तौर पर ही जनता के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि खानपुर विधानसभा में कई समस्याओं पर गंभीरता से काम करना है। उसमें गंगा नदी और सोलानी नदी का तटबंध का काम है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता है। इसके अलावा यहां के युवाओं को रोजगार और खेल के लिए अच्छे स्टेडियम बनाए जांगे। ताकि खानपुर प्रदेश और देश के लिए खिलाडियों की फैक्ट्री बन सके। उन्होंने कहा कि पत्रकार से बेहतर कोई विपक्ष नहीं हो सकता है। इसलिए सडक से लेकर सदन तक जनता की आवाज उठाने का काम किया जाएगा।

खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117

Share News