dgp ashok kumar jansmvad programmer in haridwar

हरिद्वार: डीजीपी अशोक कुमार ने किया जनसंवाद, लोगों ने शिकायतों की झडी लगा दी, हुआ निराकरण


फरमान खान।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने लक्सर में स्थानीय लोगों से जन संवाद किया. इस दौरान लक्सर खानपुर सहित जिले के विभिन्न कस्बों के लोगों ने बढ़ते क्राइम की समस्या भी रखी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सोमवार को लक्सर पहुंचे। जहां उन्होंने युवराज पैलेस में आयोजित सम्मेलन कार्यक्रम में जन संवाद किया।कार्यक्रम का संचालन इंस्पेक्टर अमर चन्द शर्मा के द्वारा बखूबी निभाया गया।वही संचालन के दौरान उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार के जीवन परिचय पर भी प्रकाश डाला।और डीजीपी अशोक कुमार द्वारा लिखी पुस्तक खाकी में इन्सान के बारे में आमजन को बताया।अपने संवाद के दौरान अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस पब्लिक सेवा के लिए है। उन्होंने ड्रग्स और साइबर क्राइम को लेकर लोगों को सजग भी किया। डीजीपी के सामने लक्सर सहित जिले के विभिन्न कस्बों के लोगों ने अपनी समस्या भी रखी।आमजनो ने ओवरलोडिंग नशा अधिक चालान राशी को लेकर तथा सत्यापन जैसी व्यवस्था पुलिस चौकी को थाना बनाने तथा पुलिस चौकी को अन्य जगह स्थान्तरित करने की बात को भी रखी।जन संवाद में लक्सर विधायक संजय गुप्ता लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष अम्बरीष गर्ग ने भी अपने विचार रखे। वही विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने कलसिया हत्याकांड में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।जन संवाद में माइक की व्यवस्था उपनिरीक्षक एकता ममगई व यशवीर सिंह नेगी ने संभाली।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि वे पुलिस वेलफेयर को लेकर चिंतित हैं। वे पुलिस को जिम्मेदार, जवाबदेह, स्मार्ट और मॉर्डन देखना चाहते हैं. पुलिस में लापरवाही व अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा पब्लिक की डिमांड पर वह मोहल्ला कमेटियों के गठन की शुरूआत करेंगे। यह भी प्रयास करेंगे कि प्रत्येक थाना एक गांव गोद लेकर उसकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करे।जनसंवाद में मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के अलावा डीआईजी करन सिंह नगयाल डीआईजी एसएसपी योगेन्द्र सिंह रावत पुलिस अधीक्षक देहात प्रमेन्द्र सिंह डोभाल आईपीएस ट्रेनी रेखा यादव पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर बहादुर सिंह चौहान पंकज गैरोला विवेक कुमार योगेन्द्र सिंह चौहान मनोज कत्याल इंस्पेक्टर अमर चन्द शर्मा यशपाल बिष्ट प्रमेंद्र सिंह बिष्ट उपनिरीक्षक मनोज ममगई अंकुर शर्मा प्रेम प्रकाश एकता ममगई यशवीर सिंह नेगी जहाँगीर अली आदि पुलिस कर्मियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

Share News