Anumpa rawat, Rani Devyani, Umesh and madan kaushik quite active on social media

सोशल मीडिया पर अनुपमा, देवयानी, उमेश, मदन कौशिक अव्वल, कंटेंट में इन नेताओं का जलवा


विकास कुमार।
सोशल मीडिया के दौर में राजनीति दल सोशल वॉर के जरिए एक दूसरे को की कमियों और अपनी खूबियों को बताकर जनता के दिलों दिमाग पर असर डालने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया में कई नेता ऐसे जिनके फालोवर लाखों में हैं लेकिन पेज पर एक्टिवटी बहुत ही आम है। जबकि, कुछ नेता ऐसे हैं जो हजारों में फालोवर के साथ अच्छे कंटेंट डालकर अच्छी पोस्ट करके लाखों लोगों तक पहुंचने का काम कर रहे हैं।

————————————
अनुपमा रावत का हरिद्वार ग्रामीण वाला वीडियो 13 लाख लोगों ने देखा, कंटेंट में भी अव्वल अनुपमा
हरिद्वार ग्रामीण से प्रत्याशी अनुपमा रावत सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं। उनके फेसबुक पेज पर 77 हजार फालोवर हैं। हरिद्वार ग्रामीण में प्रचार के दौरान उन्होंने घर में सिलेंडर होने बावजूद चुल्हे पर खाना बनाने का वीडियो शेयर किया, जिसे अब तक 13 लाख लोग देख चुके हैं। इसी तरह उन्होंने टूटी सडकों और अन्य समस्याओं का वीडियो अपनी चर्चा के साथ फेसबुक पर डाल इन दोनों वीडियों को भी हजारों लोग देख चुके हैं। उनकी एक पोस्ट में सैकडों में लाइक आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सबसे अच्छी रणनीति अनुपमा रावत की है। प्रचार के दौरान समस्याओं को सीधे संवाद करते हुए फेसबुक पर डालना अच्छी योजना है यही कारण है कि उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं।

————————————
रानी देवयानी, उमेश कुमार में जबदस्त वॉर
सोशल मीडिया में खानपुर से भाजपा की प्रत्याशी रानी देवयानी के पेज पर 133 हजार लाइक है। उनकी पोस्ट पर भी हजारों में लाइक आते हैं। हालांकि उनका चुनावी कंटेंट इतना दमदार नहीं है। फिर भी उनके वैभव को देखकर लोग लाइक करते हैं। उधर, उमेश शर्मा विद्रोही पत्रकार नाम से फेसबुक पेज पर 228 हजार लाइक हैं। उमेश शर्मा लाइक और कंटेंट के मामले में आगे हैं। खानपुर में कई समस्याओं का निराकरण करने वाली वीडियो और फोटो पर उनके हजारों की तदाद में लाइक और व्यूज आए हैं। सोशल मीडिया का वो बहुत ही तरीके से प्रयोग करते रहे हैं।

——————————————
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लाइक और कंटेट में अव्वल
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के 221 हजार लाइक है। हालांकि मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष है और पूरे प्रदेश के लोग उनको सोशल मीडिया पर फालो करते हैं। हालांकि, उनका सोशल मीडिया पर अच्छे नारें और कंटेंट हैं। लेकिन उनको उतने ज्यादा लाइक नहीं मिल पाते हैं।

——————————————
कंटेंट में काजी निजामुद्दीन, भाजपा के आदेश चौहान और कलियर से मुनीष सैनी भी आगे
वहीं सोशल मीडिया पर कंटेंट की बात करें तो काजी निजामुद्दीन अच्छा कंटेंट लगातार डाल रहे हैं। उनका नारा हरघर राजी फिर से काजी वायरल हो रहा है। काजी के फेसबुक पर 44 हजार फालोवर हैं। इसके अलावा रानीपुर से भाजपा के प्रत्याशी आदेश चौहान भी कंटेंट के मामले में आगे हैं। उनका आकर्षक नारे और सीधा दो टूक कंटेंट फेसुबक से अपलोड होता रहा है। उधर, कलियर से भाजपा के मुनीष सैनी के 48 हजार पेज लाइक है और पिछले कुछ दिनों से उन्होंने भी चुनाव प्रचार के लिहाज से अच्छा कंटेंट पोस्ट किया है।

————————————
प्रदीप बत्रा के लाइक सबसे ज्यादा लेकिन इगेंजमेंट कम
वहीं रुडकी से भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप बत्रा के करीब 466 हजार लाइक हैं। लेकिन उनकी फेसबुक लाइक के हिसाब से पोस्ट पर इगेंजमेंट कम हैं। उधर, सुरेश राठौर की भी यही स्थ्ज्ञिति हैं। बसपा के एक मात्र सुबोध राकेश के पास 88 हजार लाइक हैं और कांग्रेस की ममता राकेश पर 44 हजार लाइक हैं। लेकिन दोनों की परफोरमेंस औसत सी है। हालांकि सुबोध राकेश की पोस्ट पर इगेंजमेंट ज्यादा है।

——————————————
इन नेताओं का फेसबुक पेज सामान्य
हरिद्वार से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्चारी, रानीपुर से राजबीर चौहान, हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद, लक्सर से संजय गुप्ता, रविंद्र पनियाला आदि नेताओं के फेसबुक पेज बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं है। ना तो इन पर लाइक ज्यादा है और ना ही इगेंजमेंट है। ये अपने पेज से अच्छा कंटेंट भी पोस्ट नहीं कर रहे हैं।

खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117

ज्वालापुर मेरे आत्मसम्मान की लड़ाई है, एसपी सिंह के लिए बोले चंद्रशेखर आजाद, पांच को करेंगे रोड शो

Share News