पिरान कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹84,000 की रिकवरी मामले में वारंटी गिरफ्तार-

अतीक साबरी:-

​पिरान कलियर (हरिद्वार)।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार द्वारा अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पिरान कलियर थाना पुलिस ने एक और कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने दबिश देकर लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी को धर दबोचा है।​

ट्यूबवेल पर दी दबिश, आरोपी हत्थे चढ़ा​कल दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना पिरान कलियर पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए सटीक सूचना पर ग्राम महमूदपुर में छापेमारी की। पुलिस ने आरोपी शहराज पुत्र इन्तजार को उसके खेत पर स्थित ट्यूबवेल से गिरफ्तार किया।​

क्या है पूरा मामला?​पकड़ा गया आरोपी धारा 125(3) CrPC (भरण-पोषण से संबंधित) के वाद संख्या 48/2022 में वांछित था। आरोपी पर 84,000 रुपये की रिकवरी बकाया थी, जिसके चलते न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। पुलिस अब आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।​

गिरफ्तार वारंटी का विवरण:​नाम: शहराज पुत्र इन्तजार​निवासी: ग्राम महमूदपुर, थाना पिरान कलियर, जिला हरिद्वार​उम्र: 23 वर्ष​सराहनीय भूमिका (पुलिस टीम):​इस सफल गिरफ्तारी में निम्नलिखित पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा:​उ0नि0 विनोद कुमार गोला (थाना पिरान कलियर)​हे0का0 रविन्द्र वालियान (322)​का0 जितेन्द्र सिंह (595)