Mahindra SUV CNG Tank Blast हरिद्वार—मोतीचूर फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में आग लगने का मुख्य कारण महिंद्रा एसयूवी के सीएनजी टैंक में ब्लास्ट होना था। इसी के चलते बस में आग लगी और फिर अन्य वाहनों में आग लग गई। हादसे में अब तक एक महिला की मौत होने की पुष्टि हुई है जबकि पंद्रह लोग घायल हैं जिनमें सात बच्चे भी शामिल हैं। सभी बिजनौर के नागल सोती इलाके के रहने वाले हैं।
Mahindra SUV CNG Tank Blast
कैसे हुआ हादसा
देहरादून की एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि रायवाला में होटल गोडविन के पास मोचीचूर फ्लाईओवर पर देहरादून से हरिद्वार की ओर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से पीछे से बस टकराई। इसके बाद एक महिंद्रा एसयूवी फिर एक ट्रैक्टर ट्राला लोडर वाहन और फिर एक स्कार्पियो वाहन आपस में टकरा गई। Mahindra SUV CNG Tank Blast होने के कारण आग लग गई और बस को चपेट में ले लिया। पुलिस और फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होगर झंडा मेला देखने गए थे
पुलिस ने बताया कि बिजनौर भोगपुर नजीबाबाद के रहने वाले लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर देहरादून का झंडा मेला देखने आए थे। झंडा मेला देखने के बाद सभी वापस आर रहे थे तभी ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर टॉली में कई लोग सवार थे जिनमें बच्चे थी। हादसे में कुसुम देवी नाम की महिला की मौत हुई है जबकि पंद्रह लोग घायल हो गए हैं। Mahindra SUV CNG Tank Blast
घायलों के नाम पढ़िए
1- कासिफ पुत्र बासिद निवासी कांधला शामली उ0प्र0 उम्र-23 वर्ष ( ट्रोला चालक )
2- सुभाष पुत्र रामचरण निवासी नागंल सुक्ती जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र0-40 वर्ष
3- विक्की पुत्र नंदराम निवासी भोगपुर नजीबाबाद उम्र-28 वर्ष
4-आरव पुत्र विक्की निवासी भोगपुर नजीबाबाद उम्र-06 वर्ष, 5- लवी पुत्री मदन निवासी रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उ0प्र0 उम्र-19 वर्ष,
6- नीतू पत्नी मदन निवासी – उपरोक्त उम्र-35 वर्ष 7- सोनिया पुत्री सचिन निवासी भोगपुर नजीबाबाद उ0प्र0 उम्र-12 वर्ष
8- अंशिका पुत्री सचिन निवासी उपरोक्त उम्र-06 वर्ष, 9-दिव्याशु पुत्र सचिन निवासी उपरोक्त उम्र-08 वर्ष,
10-अनमोल पुत्र रवि निवासी मनाली धामपुर बिजनौर उम्र-25 वर्ष,
11- सोनाक्षी पुत्री विक्की निवासी भोगपुर नजीबाबाद उ0प्र0 उम्र-09 वर्ष,
12- हर्ष पुत्र रवि निवासी निरंजनपुर बिजनौर उ0प्र0 उम्र-07 वर्ष ,13-वंशिका पुत्री कृपाल निवासी भोगपुर नजीबाबाद उ0प्र0 उम्र-19 वर्ष,
14-सिमरन पुत्री सुभाष निवासी भोगपुर नजीबाबाद बिजनौर उम्र-16 वर्ष
15- गुलशन पुत्र जगदीश निवासी-तितीसोता बिजनौर उ0प्र0 उम्र- 11 वर्ष घायल है