देवभूमि में नशे का ‘खतरनाक’ खेल खत्म! भगवानपुर पुलिस ने दबोचा 1.4 किलो चरस तस्कर, CM के अभियान को बड़ी सफलता

20251013 140441 COLLAGE
शेयर करें !

देवभूमि में नशे का ‘खतरनाक’ खेल खत्म! भगवानपुर पुलिस ने दबोचा 1.4 किलो चरस तस्कर, CM के अभियान को बड़ी सफलता

— अतीक साबरी:-​भगवानपुर: उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री महोदय के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025’ के तहत, हरिद्वार पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, भगवानपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 किलो 400 ग्राम अवैध चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।​

हरिद्वार को नशा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान को सफल बनाते हुए, भगवानपुर थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दिनांक 12/10/2025 को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।​गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शावेज उर्फ मोहम्मद मियां पुत्र महबूब निवासी ग्राम दुमझेड़ा, थाना चिलकाना, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसे हसनपुर मदनपुर के पास से अवैध चरस की खेप के साथ दबोचा।​पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 400 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। इस संबंध में, थाना भगवानपुर में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 342/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

​गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे:​उ0नि0 विनय मोहन​कानि0 अनिल तोमर​कानि0 विकेटश्रवर​हरिद्वार पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जोर-शोर से जारी रहेगा।