विवादित कंटेट क्रिएटर महक परी के साथ ​आते ही अश्लील अमजद का भी हुआ टेक्नोलोजिया, दो साथी हुए नौ दो ग्यारह, तलाश जारी, देखें वीडियो

विवादित कंटेट क्रिएटर महक परी के साथ ​आते ही अश्लील अमजद का भी हुआ टेक्नोलोजिया, दो साथी हुए नौ दो ग्यारह, तलाश जारी, देखें वीडियो
शेयर करें !

विवादित कंटेट क्रिएटर महक परी : संभल की विवादित कंटेट क्रिएटर महक परी के बाद हरिद्वार रुड़की के अश्लील कंटेट बनाने वाले अमजद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महक परी के साथ कुछ दिन पहले ही अमजद ने पोस्ट शेयर कर उनका समर्थन किया था। वहीं अमजद की गिरफ्तारी होने के बाद उसके दो साथी नौ दो ग्यारह हो गए। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। अमजद अपने ग्रुप के साथ खुलेआम अश्लील कंटेट बना रहे थे। हैरानी की बात ये है कि महक परी की तरह ही अमजद के नौ दो ग्यारह भी लोगों में फेमस हो रहा था।

View this post on Instagram

A post shared by news129 (@news129)

स्थानीय ​व्यक्ति की तहरीर पर हुआ मुकदमा
हरिद्वार पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील, गाली-गलौज युक्त और समाज विरोधी वीडियो प्रसारित करने के मामले में एक युवक अमजद पुत्र फुरकान निवासी: सिविल लाइन, शेर कोठी, रुड़की को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा फेसबुक और यूट्यूब जैसे मंचों पर लगातार आपत्तिजनक सामग्री साझा की जा रही थी, जिससे आमजन में गलत संदेश फैल रहा था।

विवादित कंटेट क्रिएटर महक परी

यह कार्रवाई हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र के पठानपुरा निवासी शहबाज मुजम्मिल की तहरीर पर की गई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि अमजद नामक व्यक्ति “9211 Comedy Reels” नामक फेसबुक पेज और “Amjad 9211” यूट्यूब चैनल पर अनैतिक और भ्रामक वीडियो पोस्ट कर रहा है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 270/25 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 व 352 बीएनएस तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।