Delhi Exit Poll Results 2025 दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान के बाद देर शाम आए एक्जिट पोल के नतीजों में भाजपा दिल्ली में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने में कामयाब होती दिख रही है। कई प्रमुख सर्वे एजेंसियों की मानें तो भाजपा ने हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि कुछ सर्वे एजेंसी भाजपा को करीबी मुकाबले में आगे दिखा रही है। उधर, वरिष्ठ पत्रकारों की मानें तो मुकाबला बेहद कडा है। आम आदमी पार्टी के कई बड़े दिग्गजों की सीटें फंसती हुई नजर आ रही है।

Delhi Exit Poll Results 2025
क्या दिल्ली में होगा उलटफेर
वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी ने बताया कि दिल्ली जीतने के लिए भाजपा ने हर दांव पेंच को अपनाया था। विधानसभावार केंद्रीय और क्षेत्रीय नेताओं को प्रचार के लिए लगाया गया था। इसलिए दिल्ली में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। दिल्ली में एग्जिट पोल के नतीजों पर नजर डाले तो भाजपा को बढ़त दिखाई गई है। ये ही सर्वे अगर नतीजों में तब्दील होते हैं तो आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं होगा।
