चंद्रशेखर जोशी/विकास कुमार।
गंदी फिल्मों में काम करने वाली मुंबई की एक एक्ट्रेस पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए मध्य प्रदेश उज्जैन के एक युवक ने अपनी मां और बहन के साथ जहर खाकर जाने देने का प्रयास किया है। जहर खाते हुए वीडियो भी बनाया गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जहर खाने वाले युवक का आरोप है कि मुंबई में काम करने वाली पोर्न स्टार उससे पैसे लेकर ठग रही है और झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया था जिसके बाद वो जेल गया था। Rimjhim Das adult film actress in Mumbai
———————————
मुंबई में काम करता था युवक
पुलिस ने बताया कि उज्जैन का रहने वाला युवक आशी खान मुंबई में काम करता था और इसी दौरान उसकी मुलाकात एक्ट्रेस से हुई जो आसाम गुहावटी की रहने वाली है। पीडित युवक ने उसका नाम रिमझिम दास बताया है। वहीं युवक का आरोप है कि जेल से रेप के चार्ज में बाहर आने के बाद उसे दोबारा मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जिससे वो परेशान था और उसने जहर खा लिया।
मुंबई की एक्ट्रेस पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए युवक ने मां—बहन के साथ खाया जहर#rimjhimdas #ujjainsuicide pic.twitter.com/4WtaAFfj2A
— news129 (@news_129) December 23, 2022
———————
क्या बोली एक्ट्रेस
वहीं एक्ट्रेस रिमझिम दास भी उज्जैन में बताई जा रही है। एकट्रेस ने बताया कि वो आशी खान के साथ रहना चाहती है और आशी खान ने उसे शादी के लिए बोला था जबकि वो शादीशुदा था। वो परिवार के साथ समझौता करने आई थी और उस पर लगे आरोप झूठे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।