8623474b9d77b2ae4685bb990eaff9bf2b3d55386349873cd3fc9efa1b55ca32.0

कांग्रेस-बसपा के दो दिग्गज नेताओं सहित 44 नेता भाजपा में शामिल, लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव


विकास कुमार/अतीक साबरी।
भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस को झटका देते हुए हरिद्वार जनपद से कांग्रेस के दो बडे चेहरों को भाजपा ज्वाइन कराई है। दोनों देहरादून में हैं और कुछ देर में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन करेंगे। दोनों नेता विधानसभा चुनाव 2022 में विधानसभा का चुनाव लड चुके हैं। दोनों के आने से पंचायत चुनाव में भाजपा को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सतीश कुमार, प्रदेश सचिव मैनपाल सिंह और बीएसपी के प्रदेश सचिव योगेश कुमार, हरिद्वार विस अध्यक्ष विरेंद्र सिंह आदि शामिल हैं।
खबर की पुष्टि करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि कांग्रेस से लक्सर और खानपुर सीट से चुनाव लडे अंतरिक्ष सैनी और सुभाष चौधरी भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं। अंतरिक्ष सैनी चूंकि भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे हैं इसलिए उनकी घर वापसी से भाजपा को निश्चित तौर पर ​मजबूती मिलेगी। वहीं दूसरी ओर सुभाष चौधरी का भी बडा जनाधार हैं। पहले वो बसपा से लक्सर सीट से चुनाव लड चुके थे और इस बार खानपुर से चुनाव लडे थे।

विकास तिवारी ने बताया कि दोनों के आने से पंचायत चुनाव में भाजपा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से लोगों का मोह भंग हो गया है और ऐसे में ज्यादा से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता भाजपा में आना चाहते हैं। जल्द ही कांग्रेस सहित दूसरे दलों के नेता भाजपा ज्वाइन करेंगे।

खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117

Share News