विकास कुमार/ अतीक साबरी।
बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे भाजपा युवा मोर्च के दो नेताओं की सडक हादसे में मौत हो गई। रुड़की के आदर्शनगर निवासी भाजपा युवा मोर्चा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी 22 जनवरी को होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी इसी बीच हर्षित नाते रिश्तेदारों में कार्ड बांटने के काम में लगा था। रविवार सुबह भी हर्षित अपने जिगरी दोस्त और युवा मोर्च के ही उपाध्यक्ष अमन कश्यप के साथ कार से यमुनानगर शादी का कार्ड देने जा रहा था। बताया जा रहा है कि सरसावा के पास कार दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें दोनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगने पर पूरे घर में मातम छा गया। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी से लेकर तमाम बडे नेताओं ने दोनों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
——————————————
हरिद्वार में बसपा नेता ने कांग्रेस ज्वाइन की
वहीं बसपा नेता बिजेंद्र चौधरी ने रविवार को देहरादून में हरीश रावत की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन कर ली। दो बार के जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र चौधरी बसपा में थे और उनकी कांग्रेस में जाने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। हालांकि वो बसपा से टिकट के दावेदार थे लेकिन लक्सर से बसपा ने मौहम्मद शहजाद को मैदान में उतार दिया। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। उनके साथ गन्ना समिति लक्सर के चेयरमैन राजेंद्र चौधरी ने भी कांग्रेस ज्वाइन की थी।
—————————————————
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 11 को
वहीं कांग्रेस 70 सीटों पर प्रत्याशी फाइनल करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 11 जनवरी को दिल्ली में करने जा रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की पहली सूची में 45 नाम होंगे जिनके नामों का ऐलान 15 जनवरी तक कर दिया जाएगा। जल्द ही दूसरी सूची पर भी नाम तय कर उसका ऐलान कर दिया जाएगा।
—————————————
भाजपा ने पांच सीटों पर बनाए पैनल
भाजपा के पर्यवेक्षकों ने रुडकी, खानपुर, मंगलौर, हरिद्वार ग्रामीण और लक्सर सीटों पर पार्टी पदाधिकारियों रायशुमारी कर पैनल तैयार कर लिए हैं। कल बाकी छह सीटों पर पैनल तैयार किया जाएगा।
————————
खबरों को व्हट्सएप पर पाने के लिए हमें मैसेज करें: 8267937117