ऑपरेशन रिकवरी में कलियर पुलिस का कमाल: 52 खोए मोबाइल लौटाकर लौटाई मुस्कान

NSG:-NEWS 129

पिरान कलियर, 26 जुलाई।सावन माह में पिरान कलियर पुलिस ने “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत ऐसा सराहनीय कार्य किया है, जिसने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना पिरान कलियर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की सहायता से 52 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

शनिवार को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डे ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन लौटाए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। सभी ने हरिद्वार पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस टीम की जमकर प्रशंसा की।

हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी बने ऑपरेशन रिकवरी के हीरो इस सफलता के पीछे थाना पिरान कलियर के हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी की मेहनत और लगातार की गई तकनीकी कार्यवाही की अहम भूमिका रही। दरगाह साबिर पाक में प्रतिदिन हजारों जायरीन और श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिनमें कई लोगों के मोबाइल भीड़भाड़ में गुम या चोरी हो जाते हैं। ऐसे मामलों में हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी लगातार सीईआईआर पोर्टल पर काम करते हुए खोए मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उनकी इस कार्यशैली से न केवल जायरीनों बल्कि स्थानीय लोगों का भी पुलिस पर भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

बरामद मोबाइलों का विवरण वीवो – 14ओप्पो – 12रियलमी – 7सैमसंग – 5रेडमी – 5मोटो – 3टेक्नो – 2आइक्यू – 2पोको – 2 कुल बरामद मोबाइल – 52अनुमानित कीमत – ₹10 लाख से अधिक

ऑपरेशन रिकवरी में शामिल पुलिस टीम क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डे प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्टहेड कांस्टेबल सोनू चौधरी हेड कांस्टेबल जयप्रकाश होमगार्ड ललित

समापन:पिरान कलियर पुलिस की यह सफलता सिर्फ खोए हुए मोबाइल बरामद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनता और पुलिस के बीच बढ़ते विश्वास की भी मिसाल है। विशेष रूप से हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी की सक्रियता और लगातार प्रयासों ने दर्जनों परिवारों की खुशियां वापस लौटाने का काम किया है, जिसकी क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।