हरिद्वार : घास देने से इनकार किया तो युवक ने बुजुर्ग महिला को पीट पीट कर मार डाला

NSG:-( NEWS129 )

भगवानपुर। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने खेतों के बीच हुई बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमले की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी रज्जाक पुत्र लालदीन निवासी खुब्बनपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

23 मई को महिला गांव से दूर खेत में गंभीर हालत में अचेत मिली थी, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी या प्रत्यक्षदर्शी न होने के बावजूद पुलिस ने करीब 250 संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 10 दिन की कड़ी मेहनत के बाद आरोपी को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घास और दरांती को लेकर हुए विवाद के चलते उसने गुस्से में महिला पर डंडे और मुक्कों से हमला कर दिया था। महिला को मृत समझकर वह उसे ईख के खेत में फेंककर फरार हो गया था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।