Romeo Lane Bar Dehradun देहरादून राजपुर स्थित रोमियो लेन बार प्रकरण में एडीजे लॉ एंड आर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन ने मीडिया में चल रही खबरों का संज्ञान लेते हुए आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप और देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल से चौबीस घंटे के भीतर जवाब तलब किया है। पूरा प्रकरण शनिवार रात का है जब पुलिस 11 बजे के बाद भी चल रहे रोमियो लेन बार को बंद कराने पहुंची लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बार में आईजी वहां मौजूद थे जिसके बाद वहां से पुलिस खाली हाथ लौट गई। Romeo Lane Bar Dehradun
देहरादून पुलिस ने बताया झूठ है दावा
इसके बाद देहरादून एसएसपी परमेंद्र डोबाल टीम के साथ पहुंचे और बार को बंद करा दिया।
अमर उजाला ने इस खबर को प्रकाशित किया जिसके बाद विवाद गहरा गया। चूंकि देहरादून में 30 मार्च को रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मार्निंग वॉक के दौरान हत्या के बाद से पुलिस ने सभी पब और बार पर शिंकजा कस दिया था और सभी को 11 बजे तक ही बार खोले रखने की अनुमति दी गई थी।
Romeo Lane Bar Dehradun

एसपी सिटी पहुंचे थे बार बंद कराने
वहीं खबर के मुताबिक एसपी सिटी प्रमोद कुमार अपनी टीम के साथ रोमियो लेन बार को बंद कराने पहुंचे थे। लेकिन बताया जा रहा है कि आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने उन्हें चलता कर दिया। जानकारी एसएसपी देहरादून परमेंद्र डोबाल तक पहुंची जिसके बाद एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे तो बार को बंद करा दिया। हालांकि क्या एसएसपी के पहुंचने के दौरान क्या आईजी मौके पर थे या नहीं इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
चौबीस घंटे के अंदर मांगा जवाब
वहीं दूसरी ओर पुलिस मुख्यालय से जारी प्रेस नोट के मुताबिक खबरों के सामने आने के बाद मुख्यालय ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। इस मामले में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप और एसएसपी देहरादून परमेंद्र डोबाल से जवाब देने को कहा गया है। ताकि स्थिति को स्पष्ट किया जा सके।
