लूट की झूठी सूचना देने वाले युवक ने लगाई फांसी, इधर नवविवाहिता ने भी जान दे दी,
एनएसजी : रानीपुर थाने के सलेमपुर गांव में 35 साल के युवक ने फांसी लगा ली। युवक की पहचान नितिन कुमार पुत्र अनिल कुमार के तौर पर हुई है। पडोस में रहने वाले सागर ने बताया कि जबकि नितिन कुमार ने दरवाजा नहीं खोला तो दीवार चढ़कर देखा तो नितिन फांसी पर लटका था।
नशे का आदी था, लूट की झूठी सूचना भी दी थी ये भी बात सामने आई है कि दो दिन पहले युवक ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी। हालांकि बाद में युवक के नशे का आदी होने के कारण उस पर कोई एक्शन नहीं लिया था। वहीं दो दिन बाद युवक ने फांसी लगा ली। युवक काफी समय से नशा कर रहा था।
विवाहिता ने लगाई फांसी वहीं दूसरी ओर सिडकुल थाना क्षेत्र के राम धाम कॉलोनी ब्रह्मपुरी में विवाहिता लता ने फांसी लगा ली। घटना रविवार की है, पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाहिता लता का पति सचिन से अक्सर मन मुटाव रहता था और गृह क्लेष के चलते लता ने फांसी लगा ली। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने कोई कार्रवाई से साफ इनकार कर दिया है।
