Satya Sadhu Arrested in Rishikesh सत्यसाधु बनकर रह रहा था सनीउर रहमान ऋषिकेश से गिरफ्तार, देता था चैनलों पर प्रवचन, कौन है

Satya Sadhu Arrested in Rishikesh सत्यसाधु बनकर रह रहा था सनीउर रहमान ऋषिकेश से गिरफ्तार, देता था चैनलों पर प्रवचन, कौन है

Satya Sadhu Arrested in Rishikesh ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो वर्षों से हिंदू धर्मगुरु बनकर अवैध रूप से भारत में रह रहा था। आरोपी की पहचान सनीउर रहमान के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, सनीउर रहमान वर्ष 2016 में नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था, लेकिन वापस नहीं लौटा और यहीं फर्जी पहचान के सहारे रहने लगा। उसने “सत्यसाधु” और “सत्यनिष्ठ आर्य” नाम से अपनी नई पहचान बनाई और इसी नाम पर फर्जी आधार कार्ड भी तैयार कर लिया।

Satya Sadhu Arrested in Rishikesh

Satya Sadhu Arrested in Rishikesh सत्यसाधु बनकर रह रहा था सनीउर रहमान ऋषिकेश से गिरफ्तार, देता था चैनलों पर प्रवचन, कौन है
Satya Sadhu Arrested in Rishikesh सत्यसाधु बनकर रह रहा था सनीउर रहमान ऋषिकेश से गिरफ्तार, देता था चैनलों पर प्रवचन, कौन है

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी खुद को हिंदू धर्मगुरु बताकर धर्म और दर्शन पर प्रवचन देता था। इतना ही नहीं, वह कुछ संगठनों से भी जुड़ा हुआ था और टीवी चैनलों पर इंटरव्यू देता था। हेट स्पीच देने को लेकर भी वह चर्चा में रह चुका है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी हाल ही में परमार्थ निकेतन आश्रम में इंटरव्यू देने आया था। इसी दौरान संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसकी असलियत सामने आ गई। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट (जिसकी वैधता समाप्त हो चुकी थी) और अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।